चाईबासा: मंत्री दीपक बिरुवा ने उर्दू लाइब्रेरी पहुंच कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी
मंत्री दीपक बिरुवा ने उर्दू लाइब्रेरी पहुंच कर लोगो को ईद पर्व शुभकामना दी । इस अवसर पर बीस सूत्री समिति के सदस्य सुभाष बनर्जी एवं बड़ी संख्या में मुस्लिम युवक और अंजुमन इस्लामिया के सदस्य उपस्थित थे । ईद के अवसर पर अंजुमन इस्लामिया चाईबासा द्वारा राहगीरों के बीच शर्बत और तरबूज वितरण कर आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया गया। तरबूज और शरबत वितरण कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री श्री बिरुबा द्वारा किया गया ।