पुन्हाना: पुन्हाना अनाज मंडी में सरसों की खरीद के चलते किसानों ने तोल में हेरा फेरी का लगाया आरोप
Punahana, Nuh | Apr 1, 2024 आरोप है कि आढ़ती प्रति बोरी 1 किलोग्राम सरसों अधिक तोली जा रही है, जबकि खाली बोरी का वजन आधा किलोग्राम है। इसके अलावा पल्लेदारी का नियमानुसार रेट प्रति बोरी 4.50 रुपये है। मगर दस रुपये के हिसाब से लेबर का खर्चा लिया जा रहा है। किसानों ने तो यहां तक बताया है कि दोपहरी में उनके बैठने के लिए भी व्यवस्था नहीं है।