पुन्हाना: पुन्हाना के वार्ड नं 14 में नलों से घरों में पहुंच रहे दूषित व बदबूदार पानी से लोग परेशान
Punahana, Nuh | Apr 1, 2024 शहर के वार्ड 14 निवासी फूल सिंह ,दुलीचन्द ,आबिद ,प्रेमचंद सैनी ,शिवचरण सैनी और शकुंतला सहितअन्य लोगों ने बताया कि पिछले 1 महीने से घरों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। विभाग से लगातार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी है। सरकार और विभाग लोगों के घरों में नल से साफ जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना चला रहा है। लेकिन साफ पानी नही मिल रहा है।