चाईबासा: चाईबासा में विद्युत ऊर्जा मेला का हुआ आयोजन, ऊर्जा संरक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा को लेकर किया गया जागरूक
पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आज डीवीसी कॉलोनी चाईबासा में विद्युत ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंझगांव के विधायक नीरल पूर्ती, जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु, मनोहरपुर के विधायक जगत माझी, जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरेन, उपायुक्त मनीष कुमार शामिल हुए।