भिंड नगर: भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं ने शहर में किया भव्य स्वागत
भिंड भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद युवा नेता विश्व प्रताप सिंह राजावत ‘विष्णु’ के प्रथम नगर आगमन पर रविवार दोपहर से ही जोरदार स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। ग्वालियर से लेकर भिंड शहर तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य अभिनंदन किया।इस दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए तस्वीर भेंट की