कहरा: उच्च माध्यमिक विद्यालय में योगदान करने के लिए DEO कार्यालय में इस्तीफा देने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की जुटी भीड़,
Kahara, Saharsa | Feb 22, 2024 गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बड़ी संख्या में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अपने पद से इस्तीफा देने पहुंचे।दरअसल बीपीएससी टीआरई 2 में इन शिक्षकों का चयन उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए हो गया है।डीपीओ रजनीश झा के अनुसार इस्तीफा देने के बाद ही उच्च माध्यमिक विद्यालय में ये योगदान कर सकते हैं।यही वजह है कि आज ये शिक्षक इस्तीफा देने पहुंचे हैं।