कहरा: पतरघट ओपी थाना के गोलमा गांव में दो लोगों के बीच हुए बकझक में मारपीट एक महिला जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 22, 2024 पतरघट ओपी थाना के गोलमा गांव वार्ड 11 में काम करने के दौरान दो लोगों के बीच हुए बकझक में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट किया है। जिस मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम रंजन देवी जो की पतरघट ओपी थाना के गोलमा गांव वार्ड 11 की रहने वाली बताई जा रही है।