फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के CJM कोर्ट में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सहित तीन पर दर्ज हुआ परिवाद, नोटिस जारी
फर्रुखाबाद में एक सैनिक के क्रेडिट कार्ड से हुई 58,378 रुपये ठगी के मामले में शिकायत पर कार्यवाही नहीं हुई।जिसके बाद पीड़ित सैनिक ने न्यायालय की शरण ली।एक्सिस बैंक के चेयरमैन, ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व शाखा प्रबंधक के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दर्ज हुआ है।बुधवार दोपहर 3 बजे भी जिले में यह विषय चर्चा का कारण बना रहा है।