शिकोहाबाद: थाना साइबर अपराध पुलिस टीम ने साइबर ठगी के शिकार युवक के ₹42 हजार कराए वापस
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना साइबर अपराध पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार अभिषेक जैन निवासी पुष्पा एन्क्लेव, टूण्डला के खाते से कटे 42 हजार रुपये शनिवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन सकुशल वापस कराए। वादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संबंधित बैंकों व नोडल अधिकारियों से समन्वय कर धनराशि रिकवर कराई।