चंदिया: भारी बारिश से उमड़ार नदी उफान पर, कर्चुलिया पुल के ऊपर पानी बहने से आवागमन बाधित
Chandia, Umaria | Aug 19, 2026 उमरिया जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं।बीती रात हुई तेज बारिश के बाद उमरिया और कटनी जिले की सीमा से गुजरने वाली उमड़ार नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।जलस्तर बढ़ने के कारण कर्चुलिया पुल के ऊपर से नदी का पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है, जिससे पुल से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।पुल के दोनों ओर लोग फंसे हुए हैं और पानी ज्यादा है