मऊरानीपुर में पारंपरिक जलविहार मेला का भव्य शुभारंभ
दिनांक 22.09.2026 को प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जनपद झाँसी के मऊरानीपुर में आयोजित होने वाले पारंपरिक जलविहार मेला का शुभारंभ जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा रिबन काटकर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित आयोजकों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें भगवान महादेव की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर एवं क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जलविहार मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं एवं मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है।
डीएम झाँसी एवं एसएसपी झाँसी द्वारा संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
@mediacelljhansi #jhansipolice #mauranipur
Jhansi, Jhansi | Sep 23, 2026