कटकमदाग: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से स्तब्ध मुन्ना सिंह पहुंचे कुद, परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह शुक्रवार को एग्यारह बजे कटकमदाग प्रखंड के खपरियांवा एवं कुद गांव पहुंचे। खपरियांवा गांव में ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए पूर्व में किए गए सहयोग के लिए आभार जताया। मुन्ना सिंह ने स्वर्गीय अजय साव के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।