Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
image
image

बुलडोजर राज लोकतंत्र व जनविरोधी - माले बुलडोजर राज के खिलाफ गांव-पंचायतों से होगा आंदोलन तेज - मीना तिवारी भाकपा-माले के जिलास्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में गरीबों, ग्रामीण मजदूरों, किसानों, महिलाओं व नौजवानों को गोलबंद करने पर जोर बुलडोजर राज लोकतंत्र व जन विरोधी है। गरीबों, मजदूर-किसानों , महिलाओं व छात्र- नौजवानों के अधिकारों को रौंदा जा रहा है। इसके खिलाफ गांव-पंचायतों से आंदोलन तेज किया जायेगा। इस दिशा में अभी से 15जुलाई तक पार्टी के सभी कार्यकर्ता गांंव-पंचायतों में ग्रामीण व खेत मजदूरों सहित किसानों व महिलाओं को संगठित करने पर जोर देंगे। माले के जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन को संबोधित करते हुए पार्टी के पॉलिट ब्यूरो सदस्य व महिला संगठन ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने यह ऐलान किया। कन्वेंशन शहर के दिवान रोड स्थित किरणश्री भवन में आयोजित था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुजफ्फरपुर सहित बिहार के 11जिलों में कॉरपोरेट व पूंजीपति घरानों के फायदे के लिए सैटेलाइट टाउनशीप बनाने में जुट गई है। मुजफ्फरपुर में ही 22हजार एकड़ से ज्यादा किसानों व आमलोगों की जमीन जबरन हड़पने की योजना बनाई गई है। यह योजना किसानों व आमलोगों को उजाड़ने की योजना है। किसानों व आमलोगों को गोलबंद कर सैटेलाइट टाउनशीप पर रोक लगाने के लिए भी चौतरफा संघर्ष शुरू किया जायेगा। आगे उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर सहित बिहार में 30 लाख से अधिक दलितों , गरीबों ,भूमिहीनों और ग्रामीण मजदूरों को इस अभियान के दौरान सदस्य बनाया जायेगा। इस अभियान को ग्रामीण रोजगार , मनरेगा में काम की गारंटी , भूमि अधिकार , आवास और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों से जोड़ा जाएगा। साथ ही अखिल भारतीय किसान महासभा के 10 लाख तथा महिला संगठन ऐपवा के भी 10 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बुलडोजर राज के खिलाफ गांव-गांव तक संगठन को पहुंचाने और किसान-मजदूर आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। कन्वेंशन का संचालन माले जिला सचिव जितेन्द्र यादव ने किया। कन्वेंशन को पूर्व माले जिला सचिव कृष्णमोहन, मजदूर सभा के राज्य सचिव शत्रुघ्न सहनी, वरिष्ठ महिला नेत्री शारदा देवी, सभी प्रखंडों के पार्टी सचिव रामबालक सहनी, मनोज यादव , विमलेश मिश्र, रामबली मेहता, राजेश रंजन, वीरबहादुर सहनी, विवेक कुमार, खेत मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष होरिल राय, जिला सचिव रामनंदन पासवान, वीरेन्द्र पासवान, नरेश राय, किसान नेता विन्देश्वर साह, प्रेमलाल राय, रसोईया संघ के जिला संयोजक नीलकमल, नौजवान सभा के शफीकुर रहमान, पार्टी जिला कमिटी सदस्य संजय दास, दीपक कुमार, सहारा संघर्ष मोर्चा के नेता कृष्णनंदन झा सहित और कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। कन्वेंशन में लोकतंत्र , संविधान , सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों पर बढ़ते हमले तथा बेतहाशा जारी अपराध, लूट व हत्या के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करने का संकल्प लिया गया। भूमि,आवास , रोजगार , शिक्षा और सम्मानजनक जीवन के सवालों पर वंचित तबकों को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया। *- भाकपा-माले जिला कार्यालय द्वारा जारी*

Musahri, Muzaffarpur | Jun 19, 2026

MORE NEWS

मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित मिष्ठानपुर रेस्टोरेंट में सीजनड प्रो लेजेंड्स (SPL) टीम की जर्सी (ड्रेस) का शानदार उद्घाटन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में जिले के कई पुराने और नए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जर्सी उद्घाटन के साथ ही SPL कमेटी ने एक बड़े कैश प्राइज वाले टूर्नामेंट के आयोजन की भी घोषणा की है, जिसकी तैयारियां जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने SPL टीम और उनके परिवार को अपना आशीर्वाद दिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा जताया।

मुख्य अतिथि:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज पटवारी, राजेश सिंह (गलतू भैया), नितेश कुमार और प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।

आयोजक:
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में SPL कमेटी के सन्नी वर्मा, आदर्श आर्यन, हर्ष वर्धन, आशीष सिंह, राहुल कुमार और प्रिंशु मोदी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित मिष्ठानपुर रेस्टोरेंट में सीजनड प्रो लेजेंड्स (SPL) टीम की जर्सी (ड्रेस) का शानदार उद्घाटन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में जिले के कई पुराने और नए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जर्सी उद्घाटन के साथ ही SPL कमेटी ने एक बड़े कैश प्राइज वाले टूर्नामेंट के आयोजन की भी घोषणा की है, जिसकी तैयारियां जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने SPL टीम और उनके परिवार को अपना आशीर्वाद दिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा जताया। मुख्य अतिथि: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज पटवारी, राजेश सिंह (गलतू भैया), नितेश कुमार और प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। आयोजक: टूर्नामेंट के सफल आयोजन में SPL कमेटी के सन्नी वर्मा, आदर्श आर्यन, हर्ष वर्धन, आशीष सिंह, राहुल कुमार और प्रिंशु मोदी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Musahri, Muzaffarpur | Jun 19, 2026

गला दबाकर हत्/या, फिर नदी किनारे जलाया शव! मुजफ्फरपुर पुलिस ने खोला सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का राज

#MuzaffarpurNews #SujataMurderCase
#BiharPolice #BreakingNews

गला दबाकर हत्/या, फिर नदी किनारे जलाया शव! मुजफ्फरपुर पुलिस ने खोला सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का राज #MuzaffarpurNews #SujataMurderCase #BiharPolice #BreakingNews

Musahri, Muzaffarpur | Jun 19, 2026

Musahri, Muzaffarpur | Jun 19, 2026