ओरमांझी: समाहरणालय में निदेशक ITDA की अध्यक्षता में अबुआ साथी पोर्टल पर शिकायतों के निष्पादन हेतु ऑनलाइन समीक्षा बैठक
समाहरणालय में निदेशक ITDA संजय भगत की अध्यक्षता में अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु सनिबार 5बजे ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान अबुआ साथी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्थिति, उनके निष्पादन में प्रगति, और बकाया मामलों के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई।