ओरमांझी: कचहरी स्थित केंद्रीय सरना समिति कार्यालय में आदिवासी हुंकार महारैली को लेकर बैठक हुई
कचहरी स्थित केंद्रीय सरना समिति कार्यालय में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आदिवासी हुंकार महारैली को लेकर बैठक हुई। बैठक में रांची के अलावा लोहरदगा, गुमला, रामगढ और हजारीबाग समेत कई जिलों के सरना समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से सत्रह अक्टूबर को प्रस्तावित रांची के प्रभात तारा मैदान मे आयोजित आदिवासी हुंकार महारैली पर बात हुई।