ओरमांझी: रिम्स में माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव और अन्य लोगों ने देहदान की प्रक्रिया पूरी की
रिम्स में माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव के साथ कई अन्य लोगों ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे देहदान की प्रक्रिया पूरी की। इन लोगों ने पहले अंगदान की घोषणा भी की थी और भारत सरकार के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से प्रमाण-पत्र प्राप्त किया था।