बलरामपुर: बलरामपुर के आपदा मित्र संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
बलरामपुर के आपदा मित्र संगठन के सदस्यों ने जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। आपदा मित्रों की प्रमुख मांग है कि उन्हें 1100 रुपए प्रतिदिन कुशल श्रमिक भत्ता दिया जाए। संगठन ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है उनका कहना है कि कठिन परिस्थितियों में काम करने के बावजूद न तो नियमित मानदेय मिलता है और न ही कर्मचारी जैसी सुविधाएं।