पिड़ावा: शहर के सेंट्रल स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी गई
पिड़ावा के सेंट्रल स्कूल में शुक्रवार सुबह 11 बजे तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष व सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अमितेश कुमारी की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बच्चों को मोबाइल से होने वाले अपराध साइबर क्राइम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।