हलसी: हलसी पुलिस ने किशोरी के अपहरण मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, किशोरी को किया दस्तयाब
हलसी थाना कांड संख्या 116/26 अपहरण मामले में पश्चिम गिद्दा गांव के रहने वाले अनिल यादव के पुत्र राजू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 12 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी दस्तयाब किया है. 4 जून 2026 कीरत किशोरी शौच के लिए बहियार गई थी तभी से वापस नहीं लौटी थी. मामले में अभियुक्त एवं उसके माता-पिता नामजद हैं.