सरीला: चिकासी थाना के रहँक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के रहँक गांव में 19 वर्षीय एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया। जिसके बाद युवती की हालत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।