सोनो: झाझा में भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए स्कूली बच्चों ने लोगों के बीच चलाया जागरूकता अभियान
Sono, Jamui | Apr 24, 2024 भीषण गर्मी में इंसान से लेकर पशु- पक्षियों के लिए प्यास बुझाने को लेकर पानी की अत्यंत आवश्यक पड़ रही है। इसी उद्धेश्य से बुधवार को झाझा पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर घर घर एवं दुकानदारों के पास पहुंचकर पक्षियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। स्कूली बच्चों ने लोगों को बताया कि गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है।