सोनो: सोहजाना में एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
Sono, Jamui | Apr 24, 2024 हिस्सेदारी की जमीन को लेकर गाली गलौज कर रहे युवक को उसके भाई के द्वारा समझाने पर युवक ने अपने ही भाई पर पत्नी के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। मामला थानाक्षेत्र के सोहजाना मोहल्ले की है। घायल व्यक्ति की पहचान सतनदेव यादव के रूप में हुई है। जिसे उसके परिजनों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।