बिसौली: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे, बिसौली सीएचसी में गर्भवतियों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
बिसौली में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में योजना की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. सुविधा माहेश्वरी ने मंगलवार को 2 बजे करीब बताया कि अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।