करनैलगंज: रूपईडीह में नई सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, हाथ से उखड़ती सड़क का वीडियो हुआ वायरल
गोंडा के रूपईडीह ब्लॉक क्षेत्र में कमड़ावा से लहदेवा गांव को जोड़ने वाली 1800 मीटर लंबी सड़क की हालत चर्चा में है। सड़क को हाथ लगाने से उखड़ते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सोमवार 3 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति अपने हाथों से सड़क को उखाड़ता नजर आ रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है।