बांका: भसाैना बांध के पास सड़क पार कर रहे एक बच्चे काे बचाने में बाइक सवार गिरकर हुआ जख्मी
Banka, Banka | May 19, 2024 बांका- कटाेरिया मुख्य मार्ग स्थित भसाैना बांध के पास रविवार काे सड़क पार कर रहे एक बच्चे काे बचाने में बाइक सवार गिरकर जख्मी हाे गया। जख्मी का सदर अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बरमसिया निवासी अनुप राय बाइक से बांका आ रहा था। भसाैना बांध के पास सड़क पार कर रहा एक बच्चे काे बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हाे गई।