मिश्रिख: पथरी में सड़क पर आवारा जानवर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जनपद की रामकोट थाना क्षेत्र के पथरी गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक अचानक आए एक आवारा जानवर से जाकर टकरा गई दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग जख्मी हो गए थे घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते एक घायल को जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया है हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ था।