दुधि: चपकी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में गुरुवार को एक शख्स की संदिग्ध मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार चपकी निवासी 38 वर्षीय राजकुमार पुत्र विजय कुमार गुरुवार दोपहर स्नान के बाद घर में बैठे हुए थे अचानक उनके नाक से खुश निकला और वे अचेत हो गये। परिजनों ने उन्हें सीएचसी बभनी दिखाया जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें म्योरपुर सीएचसी भेजा गया।