अंबाह: पल्लू का पुरा में महिला को घरेलू बिजली के तार से लगा करंट, मुरैना रेफर
Ambah, Morena | Sep 8, 2026 अंबाह। कमतरी गांव के पल्लू का पुरा में घरेलू बिजली के तार की चपेट में आने से 42 वर्षीय गिरजा पत्नी नेकराम शर्मा करंट लगने से घायल हो गईं। मंगलवार सुबह स्नान के बाद घर से बाहर आते समय तार के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लगा और वह गिर गईं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया।