भभुआ: भभुआ के बद्री भवानी पेट्रोल पंप के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Bhabua, Kaimur | Jun 15, 2025 भभुआ बद्री भवानी पैट्रोल पंप के पीछे संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला है। जो यह घटना रविवार की शाम 6 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक वार्ड सात नई बस्ती सेमरिया निवासी स्वर्गीय वशिष्ठ खरवार के 19 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि आज दोपहर से ही घर से निकला था। सूचना मिला की नदी किनारे इसका शव पड़ा हुआ है।