भभुआ: भभुआ के लिच्छवी भवन में तैलिक साहू सभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में पहुंचे बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू
Bhabua, Kaimur | Jun 15, 2025 आज रविवार को भभुआ लिच्छवी भवन में तैलिक साहू सभा के जिला स्तरीय सम्मेलन में 12:30 बजे बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू पहुंचे। जो कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य प्रदीप गुप्ता के द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब तक समाज का हर व्यक्ति जमीनी स्तर से संगठन से नहीं जुड़ेगा तब तक मजबूती संभव नहीं है। इसको लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा किया गया है।