भभुआ: रुपिन गांव में लू लगने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, सदर में इलाज के दौरान हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Jun 15, 2025 रुपिन गांव में लू लगने से एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के रुपिन गांव निवासी स्वर्गीय रामराज बिंद के 60 वर्षीय पुत्र दीहल बिंद बताया जाता है। परिजनों ने आशंका जताते हुए कहा कि इस भीषण तापमान में लू लगने से मौत हुई है।