अस्पताल में महिला की मौत के मामले में नया वीडियो वायरल।
देवास के अमलतास अस्पताल में महिला की मौत का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।
परिजनों की ओर से एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं।
इस बार दीपक नाम के युवक ने एक नया वीडियो जारी कर दावा किया है कि यह वीडियो महिला की मृत्यु से करीब 20 मिनट पहले का है। इससे पहले जारी किए गए वीडियो में भी युवक ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस वीडियो में महिला जीवित नजर आ रही है।
वहीं, मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी अपना पक्ष रखते हुए भी एक वीडियो जारी किया गया है।
फिलहाल इस पूरे मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
लेकिन जैसे-जैसे वीडियो सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि जांच में सच क्या सामने आता है और जिम्मेदारी किसकी तय होती है।