कुरई: CM कार्यक्रम से पहले कुरई में कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, राकेश सनोडिया समेत कई हिरासत में
Kurai, Seoni | Jul 1, 2026 सिवनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से पहले कुरई में बुधवार को कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे कुरई क्षेत्र की जनहित से जुड़ी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान कुरई पुलिस ने कांग्रेस नेता राकेश सनोडिया समेत कई नेताओं को रोककर हिरासत में ले लिया।