खूंटपानी: खूंटपानी सीएचसी में डॉक्टरों की अनियमित उपस्थिति से मरीज परेशान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
खूंटपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों के समय पर उपलब्ध नहीं रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बिना इलाज कराए वापस लौटने की नौबत आ