निर्जला एकादशी पर बीकानेर के खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बीकानेर के खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर जयकारों, भजन-कीर्तन और भक्तिमय माहौल से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं।
#bikaner #khatushyam #khatushyammandir
#bikanernews