जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी, श्री रमेश साहू, श्री महेंद्र सिक्का, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#JanjatiyaGaurav #JanjatiyaGauravDiwas
#JanjatiyaGauravDiwasCG #chhattisgarh #mahasamund