नरवर: मगरौनी छात्रावास में घुसा कीलबैक सांप, छात्राओं में मचा हड़कंप,सर्प मित्र सलमान पठान ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
मगरौनी स्थित छात्रावास परिसर में बुधबार को शाम करीब 4 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कीलबैक (Keelback) प्रजाति का सांप छात्रावास के अंदर दिखाई दिया। सांप को देखते ही छात्राओं में दहशत फैल गई और सभी छात्राएं सुरक्षित स्थान की ओर भागीं। घटना की सूचना तत्काल सर्प मित्र सलमान पठान को दी गई।