कुरवाई: प्रजापति हत्याकांड: न्यायालय ने तीन सगे भाइयों को सुनाई उम्र कैद की सजा
Kurwai, Vidisha | Sep 10, 2026 प्रजापति हत्याकांड: न्यायालय ने तीन सगे भाइयों को सुनाई उम्रकैद की सजा कुरवाई में चर्चित प्रजापति हत्याकांड मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी तीनों सगे भाइयों को दोषी करार दिया है। अदालत ने तीनों दोषियों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा से दंडित किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर तीनों को हत्या का दोषी पाया।