जैतहरी: गणेश विसर्जन के दौरान लापता युवक की हत्या, जैतहरी पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जैतहरी। 23 सितंबर की रात गणेश विसर्जन के दौरान लापता हुए 22 वर्षीय गोवर्धन कोल का शव सिवनी के जंगल में झाड़ियों के बीच मिला। जैतहरी पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए सूरज राठौर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, ईको कार, पर्स, कपड़े और अन्य सामान जब्त किया है। मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित विभ