ग्वालियर में गंगा दशहरा के मौके पर सोमवार सुबह 7:30 बजे लक्ष्मीगंज स्थित मेहराब साहब की तलैया पर जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां सांसद भारत सिंह कुशवाह, कलेक्टर रूचिका चौहान और नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय ने आम लोगों के साथ श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।