बरेली: बरेली अलर्ट: उर्स-ए-आला हजरत और कांवड़ यात्रा को लेकर हाई लेवल मीटिंग, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश
बरेली में आगामी उर्स-ए-आला हजरत और काँवर यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अहम समन्वय बैठक हुई, जिसमें आयोजकों ने जायरिनों और काँवरियों की सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। बैठक में इस्लामिया ग्राउंड और स्कूलों में गड्ढे भरवाने, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य