रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में 4 पुलिसकर्मियों से ₹25.03 लाख की साइबर ठगी, 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, SP ने दी जानकारी
सोनभद्र जिले में 4 पुलिसकर्मियों से 25.03 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बुधवार शाम 5 बजे SP अभिषेक वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप व 1 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।