देवबंद: देवबंद में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक, प्रशासन ने सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
सहारनपुर के देवबंद में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस चौकी मंगलौर रोड, थाना देवबंद पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन),सीओ देवबंद समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।