जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत ग्राम छिपछिपी निवासी परमेश्वर को छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से समयबद्ध एवं पारदर्शी शासकीय सेवा का लाभ मिला। उन्होंने अपनी पुत्री सुनैना के निवास प्रमाण पत्र के लिए 26 जुलाई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के त्वरित निराकरण के बाद 29 जुलाई 2026 को उनका निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिससे उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया। परमेश्वर ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक रही। इस जनहितकारी पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह व्यवस्था आम लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
#chhattisgarh #mcbdistrict