महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत,गाँधी उच्च विद्यालय प्रखंड - कोंच जिला - गया में सखी वार्ता कार्यक्रम का सफल आयोजन
गया जिला अंतर्गत गाँधी उच्च विद्यालय में आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को सखी वार्ता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समनवयक एवं जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम, महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा अन्य आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
छात्राओं को वित्तीय साक्षरता,, डिजिटल भुगतान, साइबर धोखाधड़ी से बचाव तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के उपायों की जानकारी दी गईl
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के छात्रा और शिक्षक ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। साथ ही साथ बाल विवाह ना करने हेतु शपथ ग्रहण कराया गया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Women and Child Development Corporation, Bihar
ICDS Directorate Bihar
Gaya, Bihar | Jul 11, 2026