बीकानेर: बार एसोसिएशन के चुनाव में विवेक शर्मा बने अध्यक्ष, कलेक्ट्रेट स्थित कोर्ट परिसर में मनाई गई खुशियां
बार एसोसिएशन के आज हुए चुनावों में विवेक शर्मा नये अध्यक्ष चुने गये है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी लक्ष्मीकांत रंगा को 27 वोटों से शिकस्त दी है। जीत के साथ ही अध्यक्ष के समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि मतदान में 2073 मतदाताओं में 1859 से अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।