बीकानेर: बीछवाल थाना इलाके में रेल की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव
शहर के बीछवाल थाना इलाके में रेल की पटरी पर शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी मिली है कि कानासर वितरीका के पास स्थित रेल पटरियों पर एक जने का शव मिला है ।सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।बताया जा रहा हैं कि शव के करीब 13 टुकड़े हो गए। अभी तक शव की पहचान नहीं हुई।