बीकानेर: रविन्द्र रंगमंच में मंत्री गजेंद्र सिंह ने जिला विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन
राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविन्द्र रंगमंच परिसर में आयोजित एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष थीम पर जिला विकास प्रदर्शनी का शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में जिले के विकास कार्यों और योजनाओं को छायाचित्रों और मॉडलों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।