बीकानेर: युवक-युवती के प्रेम विवाह को हिंदू संगठनों ने बताया लव जिहाद, युवती ने गंगा रेसीडेंसी एच 35 से किया वीडियो वायरल
गंगा शहर के गंगा रेजीडेंसी एच-35 निवासी गुनगन राखेचा ने जुबेर नामक युवक से शादी कर ली है। दोनों पिछले ढाई साल से एक-दूसरे को जानते थे। शादी के बाद हिंदू संगठनों ने इसे 'लव जिहाद' का मामला बताकर विरोध जताया है।विवाद बढ़ने पर गुनगन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर किया है, जिसमें उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है।