बहराइच: कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने की प्रेस वार्ता, एसडीएम सदर पर लगाए गंभीर आरोप
शनिवार दोपहर को कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने एसडीएम सदर पूजा चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है। उनका आरोप है कि बतौर ईओ नगर पंचायत रिसिया रहते हुए मौजूदा एसडीम सदर के कार्यकाल में करोड़ों का टेंडर घोटाला हुआ है।